{"_id":"5a5f958f4f1c1b60268b50f4","slug":"11516213647-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने छापामारी कर चार क्लीनिक सील कीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी सीएमओ ने छापामारी कर चार क्लीनिक सील कीं
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएमओ ने छापामारी कर किए चार क्लीनिक सील
गढ़मुक्तेश्वर। डिप्टी सीएमओ ने छापामारी कर चार क्लीनिकों पर सील लगाकर एक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसकी भनक लगते ही निजी चिकित्सकों समेत दवा बेचने वालों में हड़कंप मचने से कई मेडिकल स्टोर समेत अधिकांश क्लीनिक आनन-फानन में बंद हो गईं।
डिग्री के बिना अवैध रूप में मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ जनपद स्तर पर सीएमओ के निर्देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गढ़ में डिप्टी सीएमओ डॉ. एससी डोभाल के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान चिकित्सा संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध न हो पाने पर डिप्टी सीएमओ ने जनता, भारत, मंगलम क्लीनिक समेत खानदानी दवाखाने पर सील लगाने की कार्रवाई की। इसकी भनक लगते ही निजी चिकित्सकों समेत दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और फिर आनन-फानन में अधिकांश क्लीनिकों समेत कई मेडिकल स्टोरों के शटर बंद हो गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि जिन चार क्लीनिकों को सील किया गया है, उनमें मंगलम क्लीनिक संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट की धारा के तहत गढ़ कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि चिकित्सीय प्रमाण पत्र मुहैया न कराने पर सील की गईं शेष तीन क्लीनिकों के संचालकों के खिलाफ भी मेडिकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कराई जाएगी।