फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेने से लोगों में दहशत फैली

मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेने से लोगों में दहशत फैली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेने से लोगों में दहशत फैली
मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेने से लोगों में दहशत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। एनआईए और एटीएस की टीम द्वारा जामा मस्जिद के इमाम की धरपकड़ करने से लोगों में दहशत फैल गई है। आतंकी संगठन से तार जुड़े होने की आशंका से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

एनआईए और एटीएस द्वारा गांव बक्सर की जामा मस्जिद के इमाम साकिब निवासी गांव वैट को उठाकर ले जाने की खबर से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मस्जिद के इमाम के घर और मस्जिद से जुड़े उसके कमरे की गहन तलाशी लिए जाने की घटना का पता लगते ही बक्सर और वैट समेत क्षेत्र के लोग सकते में आ गए। संयुक्त टीम की पूछताछ में इमाम साकिब ने क्या जानकारी दी है और उसके घर समेत कमरे से कौन-कौन सी चीजें बरामद हुई हैैं, फिलहाल इस विषय में स्थानीय समेत जिला स्तरीय पुलिस अफसर कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं, लेकिन जिस अंदाज में एनआईए और एटीएस द्वारा गोपनीय ढंग से कार्रवाई की गई है, उससे पूरा मामला संगीन माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिया गया इमाम एक नवगठित आतंकवादी संगठन हरकत उल हर्ब इस्लाम से जुड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों में बड़े स्तर पर दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed