फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ का मामला

बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ का मामला

Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ का मामला
बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ होने से गुस्साए लोगों ने घेरा थाना
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ होने से गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया, वहीं सुरागरसी में जुटी पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर के प्राइमरी स्कूल परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर रविवार की रात को शरारती तत्वों ने कार्यालय की दीवार पर बने बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोत दी थी, जिसके दो दिन बाद ही शरारती तत्वों ने फिर से दीवार पर बने बाबा साहेब के चित्र की आंखों से छेड़खानी कर दी थी। बाबा साहेब के चित्र के साथ हो रहीं अशोभनीय हरकतों से गुस्साए दलित समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस गांव के दो नाबालिगों को हिरासत में ले चुकी थी। डीएसपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ करने वाले दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


शांति समिति की बैठक में भाईचारे का पाठ पढ़ाया
गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस और प्रशासन ने गांव में बैठक कर अमनचैन बनाए रखने का आह्वान कर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार की शाम को एसडीएम ज्योति राय, डीएसपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर मनु चौधरी गांव में पहुचे। जिन्होंने शांति समिति की बैठक कर सर्वसमाज के लोगों से अमनचैन और भाईचारा बनाए रखने के साथ ही शरारती तत्वों की किसी भी साजिश में न फंसने का संकल्प दिलाया। डीएसपी ने तल्ख लहजे में चेतावनी दी कि अपनी करतूतों से भाईचारा और अमनचैन बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed