{"_id":"5bcf67babdec2269ad753645","slug":"111540319162-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक को पीटा
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक को पीटा
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉस्पिटल संचालक ने अपने यहां कार्य करने आये ठेकेदार और उसके कुछ साथियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक का कहना है कि ठेकेदार ने कार्य के दौरान पुराना सामान लगा दिया। नया सामान लगाये जाने की बात करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा के पास डा. कुवर साहब का दीप हास्पिटल है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को लेकर कुछ कार्य कराया था। इस मैंटीनेंस का काम उन्होंने जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर निवासी एक युवक से कराया था। इस काम के लिए उन्होंने करीब 12 लाख 51 हजार रुपये भी दे दिए थे। चिकित्सक ने बताया कि जब काम पूरा होने के बाद उन्होंने हॉस्पिटल की जांच की तो पता चला कि बहुत सा सामान पुराना लगा हुआ है। नया सामान लगाने को लेकर उसका ठेकेदार से विवाद हो गया। आरोप है कि दो अक्तूूबर को वह अपने हॉस्पिटल पर बैठे हुए थे। तभी युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और उनसे अभद्रता करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर हॉस्पिटल का अन्य स्टॉफ आया तो उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में हाफिजपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग की है।