{"_id":"5b2406d64f1c1b2b428b516a","slug":"111529087702-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की लड़ाई में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की लड़ाई में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की लड़ाई में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में बृहस्पतिवार को बच्चों में हुए विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मजीदपुरा निवासी रिजवान अहमद और रफीकनगर निवासी महताब चौधरी के बच्चों के बीच बृहस्पतिवार को खेलने के दौरान विवाद हो गया। उस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महताब चौधरी दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ रिजवान के भाई रफीकनगर निवासी अफसार और इरफान के घर पहुंच गया। इन लोगों ने दोनों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बाइक में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के लोगों पर तमंचा, चाकू, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी रिजवान अहमद की पत्नी नाजिशा से सोने की चेन, कुंडल, घर में रखे सात हजार रुपये मोबाइल फोन सहित करीब दो लाख रुपये लूट लिए। महिलाओं से अभद्रता करते हुए आरोपी फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग और पथराव भी किया। इस हमले में रिजवान, इरफान और अफसार घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इरफान और अफसार की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।