फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को मारी टक्कर
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव जरौठी में शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने जा रही चार महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें स्थानीय लोगों ने गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जरौठी निवासी लीलावती, कुसुम, कमलेश, राजेश खेत पर काम करने जा रही थीं। इस दौरान जरौठी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने चारों महिलाओं को किसी तरह गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। लीलावती और कुसुम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed