फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नशे में धुत तथाकथित साधू ने तीन लोगों को लहूलुहान किया

नशे में धुत तथाकथित साधू ने तीन लोगों को लहूलुहान किया

Sat, 27 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत तथाकथित साधू ने तीन लोगों को लहूलुहान किया
नशे में धुत साधु ने तीन लोगों को लहूलुहान किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शराब ठेके के पास खड़े तीन लोगों को नशे में धुत तथाकथित साधु ने डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मगर इससे पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गया।

गढ़-स्याना रोड पर शुक्रवार की रात में करीब सात बजे शराब ठेके के पास नशे में धुत होकर घूम रहे एक तथाकथित साधू ने पास में खड़े तीन युवकों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में तीनों ही युवक जख्मी हो गए, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही हमलावर वहां से रफूचक्कर हो चुका था, आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल मुखिया, त्रिलोक और कल्लन को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया। घायलों ने बताया कि वे जनपद संभल के रहने वाले हैं, जो कई दिनों से गढ़ क्षेत्र में मजदूरी कर रहे हैं। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है, जिसके पकड़ में आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed