{"_id":"58f23ee14f1c1ba368cfa7e1","slug":"1-40-lakhs-blew-up-the-army-s-retired-officer-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के रिटायर्ड अफसर के खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के रिटायर्ड अफसर के खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मोहम्मदपुर आजमपुर गांव निवासी रिटायर्ड कैप्टन के खाते से साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक व पुलिस अधिकारियों से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी बांकेलाल त्यागी सेना के रिटायर्ड अफसर हैं। उनका हापुड़ के गढ़ रोड पर पीएनबी में पेंशन खाता है। जबकि एक बचत खाता गांव में ही सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में है।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक लाख रुपये का चेक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में जमा कराया था। लेकिन रुपये नहीं आए। जिस पर वह शनिवार को बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
जिस पर वह हापुड़ बैंक पहुंचे, जहां उसने बैंक अधिकारियों से मामले की शिकायत की। उसने बताया कि उनके खाते से 21 मार्च से 9 अप्रैल तक एक लाख 40 हजार रुपये निकाले गए। जिस पर वह सन्न रह गए। उन्होंने लिखित में मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।