फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crackers continue burst

Hapur News: पाबंदी का निकला धुआं, खूब हुई आतिशबाजी

Sat, 11 Nov 2023 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 11 Nov 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
crackers continue burst
हापुड़। पिछले करीब 20 दिनों से जिले का प्रदूषण की स्थिति ठीक नहीं है। दिवाली से पहले ही एक्यूआई 400 तक पहुुंच चुका था, हालांकि शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद स्थिति में सुधार जरूर हुआ है। दिवाली एक दिन पहले छोटी दिवाली पर भी शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी पर अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। यदि ऐसी स्थिति रही तो प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में जा पहुंचेगी। जो सांस और हृदय के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


देश की राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब स्थिति में चल रहा है। इसे देखते हुए उच्च न्यायालय ने आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने भी जिले में पटाखों की बिक्री से लेकर आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दे दिए थे। जिसके बाद शौकीन लोगों ने आसपास के जिलों से पटाखे खरीदाने के लिए जुगाड़ करने के लिए लग गए थे। अब पूरी आशंका है कि जिले में ज्यादा नहीं तो आतिशबाजी जरूर होगी। ऐसे में दिवाली के बाद जिले के हालात खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन




बोले चिकित्सक

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवोत्तम नारंग ने बताया कि वायु प्रदूषण से होने वाली मौत में से 60 फीसदी दिल की बीमारी से होती है। पीएम 2.5 आकार के सूक्ष्म कण फेफड़ों के रास्ते कई बार दिल की धमनियों तक पहुंचकर अटैक का कारण बनते हैं। प्रदूषण से रक्तचाप भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतिशबाजी पर लगेगी रोक

जिले में आतिशबाजी की बिक्री से लेकर छोड़ने तक पर रोक लगाई हुई है। लगातार पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। आतिशबाजी न हो सके इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लगातार टीमें गश्त कर रही हैं। पुलिस को भी इसके लिए निर्देशित किए जा रहे है।- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed