फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cousin brother stopped his sisters wedding informed police and sent wedding procession back

भाई ने तुड़वा दी बहन की शादी: ऐन वक्त पर रुकीं शहनाइयां, बैरंग लौटाई बरात; हकीकत जान आप भी करेंगे सलाम

Tue, 06 Jan 2026 08:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी
संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और चाइल्ड लाइन को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cousin brother stopped his sisters wedding informed police and sent wedding procession back
भाई ने रुकवा दी बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बुगरासी कस्बा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को वैवाहिक रस्मों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। मामला दुल्हन के नाबालिग होने से जुड़ा निकला। पुलिस को यह सूचना किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि लड़की के सगे चचेरे भाई ने दी थी। उम्र के दस्तावेज कम पाए जाने पर पुलिस ने हापुड़ से आई बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटा दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकी शादी
मंगलवार को जनपद हापुड़ के एक गांव से बरात बुगरासी क्षेत्र के गांव पहुंची थी। घर में मेहमानों का तांता लगा था और घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच लड़की के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बहन अभी नाबालिग है और परिवार वाले जबरन उसकी शादी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने जब लड़की के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की, तो हकीकत सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के पिता ने शादी से किया इनकार
थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईस्कूल सर्टिफिकेट और अन्य कागजात के अनुसार लड़की की उम्र महज 17 साल 5 महीने पाई गई। कानूनन शादी के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है। जैसे ही लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई, दूल्हे के पिता ने भी कानूनी कार्रवाई के डर से शादी करने से इनकार कर दिया और बरात वापस ले जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

डीपीओ की टीम करेगी जांच, कार्रवाई की तैयारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और चाइल्ड लाइन को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed