{"_id":"589dced54f1c1b7b0d378877","slug":"couple-of-sage-rosin","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने साधू को धूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने साधू को धूना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Feb 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
साधू को धूना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्का कुआं रोड पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक दंपति ने सरेराह एक साधू की धुनाई कर दी। इससे सड़क पर हंगामा मच गया। महिला ने साधू पर फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने साधू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नक्का कुआं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक महिला और उसके पति ने एक साधू को पकड़ कर उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। इससे सड़क पर हंगामा मच गया। महिला ने बताया कि वह बागपत क्षेत्र की रहने वाली है। चुनाव के मद्देनजर गढ़ आई हुई है।
विज्ञापन
गढ़ के पास एक गांव का रहने वाले साधू ने एक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया। वह फोन पर उससे अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर अभद्रता और गाली-गलौच करता है। दंपति ने साधू की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।