{"_id":"6511c060c4c5ef5f69061bb8","slug":"couple-died-in-acident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3290-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार की टक्कर से हादसे में घायल दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार की टक्कर से हादसे में घायल दंपती की मौत
Mon, 25 Sep 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मेरठ बुलंदशहर हाईवे 334 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गांव मोड़ी निवासी नूरहसन व पत्नी सायरा घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
घटना 23 सितंबर की है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी निवासी नूर हसन अपनी पत्नी सायरा के साथ हापुड़ दवाई लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे से शहर के अंदर दाखिल हुए तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपती करीब 10 फुट हवा में उछल गए और जमीन पर आकर गिरे। इस दौरान एक रिक्शा चालक भी इसकी चपेट में आ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नूर हसन ने दम तोड़ दिया। जबकि रविवार रात उसकी घायल पत्नी सायरा ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार दोनों का गमगीन माहौल में दफीना कर दिया गया। मृतक के सात बच्चे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है।