फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Councillors left the meeting when the SDM Cracked.

एसडीएम ने फटकारा तो सभासदों ने छोड़ी बैठक

Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बुधवार दोपहर बोर्ड बैठक हुई। जिसमें पालिका प्रशासक, एसडीएम कन्हई सिंह ने प्रस्तावों पर टिप्पणी करने पर कई सभासदों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


फटकार से नाराज सभी सभासद विरोध कर बैठक छोड़कर चले गए। बाद में एसडीएम ने सभासदों को बुलाकर समस्याएं सुनीं। कुछ देर बाद तीन प्रस्ताव पास होने पर एसडीएम ने स्टॉफ की बैठक होेने कहकर बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


नगर पालिका में सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक के शुरू होते ही टीएस वीके सिंह ने एजेंडे में मौजूद 27 प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। प्रस्तावों को पढ़ते ही सभासदों ने अपनी टिप्पणी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तुरंत पालिका प्रशासक, एसडीएम ने कई सभासदों को फटकार लगाई। फटकार पर सभासदों ने कड़ा विरोध किया और सभी सभासद बैठक छोड़कर चल गए।

कुछ देर बार एसडीएम ने नीचे पहुंचकर सभासदों को समझाया और सभी को बोर्ड बैठक रूम में लेकर आए। वित्तीय वर्ष 2015-16 के वाहनों चालकों और ठेकेदारों के भुगतान करने संबंधित प्रस्ताव पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया।


विरोध के बीच तीन प्रस्ताव पास किए गए। कुछ देर बाद एसडीएम ने स्टॉफ की बैठक कहकर बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया।

बोर्ड बैठक में दीपक शुक्ल, प्रदीप सोम, कृष्ण भंडारी, राकेश शर्मा, प्रदीप सैन, प्रवीन गोयल, माया देवी शर्मा, सुरजिता, राजकुमार, रामकुमार, रेखा छोकर, सायरा मलिक, नानक चंद, राजीव हांडा, इसलामुददीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed