{"_id":"580784d44f1c1b434b7036ca","slug":"could-not-collect-electricity-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर रहा डाउन, नहीं जमा हो सके बिजली के बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर रहा डाउन, नहीं जमा हो सके बिजली के बिल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के बिल काउंटरों पर सर्वर डाउन होने के चलते बुधवार को बिल नहीं जमा हो सके। दोपहर तक लाइन में खड़े रहे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। जिले में विद्युत निगम के बिलिंग सेंटरों पर सर्वर डाउन की समस्या आम हो गई है,
विज्ञापन
जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अफसरों की शिकायत के बावजूद भी इस समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार सुबह नौ बजे से ही काउंटरों पर सर्वर डाउन हो गया। दोपहर तक समस्या बरकरार रही।
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उपभोक्ता मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। निगम अफसर भी नेटवर्किंग कंपनी के अफसरों से शिकायत करते रहे, लेकिन समस्या जस की तस रही।
विज्ञापन
इस संबंध में उपभोक्ताओं ने भी अफसरों से शिकायत की है। वहीं, अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि नेटवर्किंग समस्या पर उन्होंने संबंधित अफसरों को सूचित कर दिया गया है।