{"_id":"58f8e5fa4f1c1bf25847111a","slug":"corporation-bank-employees-detained-outside-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्पोरेशन बैंक कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज के बाहर दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्पोरेशन बैंक कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज के बाहर दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
कार्पोरेशन बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन ने चुकाने से नोएडा सेक्टर अठारह स्थित कार्पोरेशन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दिनभर नेशनल हाईवे के एक मेडिकल कालेज के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज ने बैंक से करोड़ों का लोन ले रखा है। कालेज प्रबंधन बार बार अनुरोध के बाद भी बैंक का लोन नहीं चुका रहा है। बृहस्पतिवर सुबह नोएडा सेक्टर अठारह स्थित कार्पोरेशन बैंक के ब्रांच मैनेजर मंजू नाथ कर्मचारियों के साथ नेशनल हाईवे के एक मेडिकल कालेज के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने लोन नहीं चुकाने के विरोध में धरना दिया। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि मेडिकल कालेज ने करीब साढ़े चार साल पूर्व बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया था, जो अभी तक नहीं चुकाया है।
विज्ञापन
जबकि कई बार स्कूल प्रबंधन से लोन चुकाने का अनुरोध किया जा चुका है। जल्द इस संबंध में बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
करीब तीन घंटे धरना देने के बाद बैंक के कर्मचारी वापस लौट गए। उधर, मेडिकल कालेज के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रबंधन से जुड़ा मामला है। उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।