फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   contractor suicide

Hapur News: आर्थिक तंगी से परेशान ठेकेदार ने दी जान

Tue, 06 Aug 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
contractor suicide
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी ठेकेदार संजीव कुमार (करीब 48 वर्ष) ने सोमवार की रात गांव के जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने ब्लॉक प्रमुख और उनके बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


गांव निवासी तेजपाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा संजीव कुमार साझेदारी में गढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ठेकेदारी का काम करता था। संजीव द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों के करीब 17.50 लाख रुपये ब्लॉक पर बकाया चल रहे थे। जिसने कई बार ब्लॉक प्रमुख कृष्णा देवी और उनके बेटे से भुगतान कराने के लिए कहा, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने उसके साथ अभद्रता कर दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में संजीव ने घर पर आकर परिजनों को भी बताया था। भुगतान न मिलने से वह आर्थिक तंगी में था, जिस कारण मानसिक तनाव में भी आ गया। मजदूरों, दुकानदारों के तकादे से परेशान होकर उसने कई बार अपने पैसों की मांग की, लेकिन आरोपी पक्ष ने इन्कार कर दिया। दो अगस्त को संजीव मानसिक तनाव में घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया। सोमवार की देर शाम वह अपने खेत पर था, जहां उसने संजीव का शव कुएं में फंदे से लटका देखा। तेजपाल सिंह ने ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र को बेटे की आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहती हैं ब्लॉक प्रमुख

उनका मृतक से कोई भी लेनदेन नहीं है जबकि पिछले काफी महीने से वह उनसे मिली भी नहीं है उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। - ब्लॉक प्रमुख कृष्णा देवी
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed