{"_id":"6a58932ad528e4cd300dcae2","slug":"contractor-abducted-taken-to-a-forest-beaten-and-ransom-of-five-lakh-rupees-was-demanded-in-pilkhuwa-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पिलखुवा में ठेकेदार को अगवा कर जंगल में ले जाकर पीटा, पांच लाख की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पिलखुवा में ठेकेदार को अगवा कर जंगल में ले जाकर पीटा, पांच लाख की रंगदारी मांगी
Thu, 16 Jul 2026 01:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:46 PM IST
सार
पिलखुवा में एक ठेकेदार ने दो लोगों पर अपहरण, मारपीट और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित नौशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ठेकेदार का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिट्टी भराव की ठेकेदारी का काम करने वाले एक ठेकेदार ने दो लोगों पर तमंचे के बल पर अगवा कर जंगल में ले जाने, बेरहमी से मारपीट करने, गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव हावल निवासी पीड़ित नौशाद ठेकेदार के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे एक गढ़ी मोहल्ला निवासी एक युवक ने फोन कर उसे खेड़ा गेट पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर उसके साथ जनपद गाजियाबाद के गांव चिरौड़ी निवासी एक युवक उसके साथ मिला। जहां दोनों ने बातचीत का बहाना बनाकर उसे बाइक पर बैठा लिया और परतापुर के जंगल में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां उसका मोबाइल छीन लिया गया, बेरहमी से मारपीट की गई और तमंचे के बल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। विरोध करने पर गमछे से गला कसकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे सद्दीकपुरा मोहल्ले में छोड़ते हुए कहा गया कि पांच लाख नहीं दे सकते तो तीन लाख रुपये दे देना, नहीं तो कुछ दिनों में जान से मार देंगे। घटना किसी को बताने पर भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।