फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Construction underpass led trouble

मुसीबत का सबब बना अंडरपास का निर्माण

Wed, 07 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 07 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Construction underpass led  trouble
मुसीबत बना अंडरपास निर्माण - फोटो : अमर उजाला

महमूदपुर गांव के पास मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर बन रहा अंडरपास किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इस मार्ग से दो जिलों के दर्जनभर गांव जुड़े हुए हैं। निर्माणधीन अंडरपास के चलते यहां से गुजरने वाले

विज्ञापन


किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भैंसा बुग्गी में गन्ना या बंद गोभी लादकर ले जाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही बुग्गी पलटने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


महमूदपुर गांव के रेलवे ट्रैक पर गेट संख्या 35-सी पर पिछले काफी समय से अंडरपास का निर्माण हो रहा है। यह मार्ग सीमावर्ती जिला बुलंदशहर व हापुड़ के बीच दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रतिदिन सैकड़ों किसान गुजरते हैं। वर्तमान समय में गन्ना व बंद गोभी की कटाई चल रही है। किसानों को गन्ना बुग्गी या ट्रैक्टर ट्राली में लादकर क्रेशर या मिल पर ले जाना होता है।

अंडरपास के समीप मिट्टी धंस चुकी है। साथ ही वहां से गुजर रही नाली से पानी आने पर जलभराव हो गया है। इससे भैंसा बुग्गी को चढ़ाने में काफी परेशानी होती है। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके रेलवे विभाग अंजान बना हुआ है।

मीरपुर गांव निवासी किसान सतेंद्र ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। निर्माणधीन अंडरपास के चलते उन्हें डर सता रहा है कि खेत में ही गन्ना बर्बाद न हो जाएगा।

बुग्गी ले जाते समय उनके परिवार के सदस्यों के साथ एक दो बार हादसा हो चुका है। वहीं महमूदपुर निवासी अमरपाल ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। बावजूद इसकी हालत बदहाल है।


अंडरपास में बुग्गी पलटने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डीआरम प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed