{"_id":"6ac9306bcb2df17e2800f1aa","slug":"connections-of-35-major-electricity-defaulters-disconnected-hapur-news-c-135-1-hpr1015-149933-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 35 बड़े विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 35 बड़े विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
कुचेसर चौपला पर बकायेदारों के कनेक्शन काटती ऊर्जा निगम की टीम। संवाद
कुचेसर चौपला। ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह पटना बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में विजिलेंस पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई इस छापेमारी से बिजली चोरों और बकाएदारों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 35 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए, जबकि घरेलू कनेक्शन से दुकानें चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी सप्लाई बंद करा दी गई।
पटना के उपखंड अधिकारी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विजिलेंस टीम को साथ लेकर फुलगढ़ी, चेनापुरी, कोटला सादात, गुली चौराहा और गढ़ गेट आदि मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम को कई स्थानों पर मीटरों में सुरक्षा मानकों के विपरीत नॉन आर्म्ड केबल लगी मिली। टीम ने मौके पर ही इन केबलों को हटवाकर आर्म्ड केबल लगवाई। इसके अलावा, कई परिसरों में लोग घरेलू मीटर से ही व्यावसायिक उपयोग करते हुए दुकानों में बिजली सप्लाई कर रहे थे। टीम ने तुरंत ऐसी दुकानों की बिजली सप्लाई काट दी और हिदायत दी कि घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बिजली का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम को क्षेत्र में देखकर बिजली चोरी करने वालों और बकाएदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विजिलेंस की यह कार्रवाई लगभग तीन घंटे तक लगातार जारी रही। इस दौरान विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक सत्यानंद, एसडीओ ज्ञानप्रकाश, जेई पीयूष कुमार सहित पटना बिजलीघर के समस्त लाइनमैन व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।