{"_id":"58de74d74f1c1be80463ee4a","slug":"confusion-of-mdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश न मिलने पर असमंजस में एमडीएम प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश न मिलने पर असमंजस में एमडीएम प्रभारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है, लेकिन एमडीएम वितरण के संबंध में कोई दिशा निर्देश न मिलने के कारण असमंजस की स्थिति है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस बार मिड डे मील एनजीओ वितरित करेंगे या विद्यालयों में ही पकाया जाएगा।
विज्ञापन
फल, दूध वितरण को लेकर भी संशय बना हुआ है। जिले का मिड डे मील वितरण विभाग अब तक शासनादेश मिलने के इंतजार में है ताकि नए सत्र में मिड डे मील वितरण की व्यवस्था सुचारु हो सके। प्रत्येक वर्ष नया सत्र प्रारंभ होने से पहले ही मिड डे मील वितरण को लेकर शासनादेश आ जाता था।
विज्ञापन
मिड डे मील वितरण का जिम्मा संभालने वाला विभाग अब भी शासनादेश मिलने के इंतजार में हैं ताकि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में मिड डे मील वितरण की जिले के विद्यालयों में व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
जिले में करीब 60 हजार बच्चों को मिड डे मील वितरित किया जाता है। सप्ताह में एक दिन फल वितरण और दोपहर में दूध वितरण भी विद्यालयों में किया जाता है, लेकिन आदेश न मिल पाने के कारण अधिकारी परेशान हैं कि नए सत्र में कैसे मिड डे मील का वितरण किया जाएगा।
एमडीएम प्रभारी जुनैद मलिक ने कहा कि मिड डे मील वितरण और फल, दूध वितरण को लेकर अब तक कोई शासनादेश नहीं आया है। ऐसे में नए सत्र में मिड डे मील वितरण को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।