फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Concern of national interest Youth.

करियर के साथ देशहित की भी चिंता करें युवा

Wed, 19 Oct 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 19 Oct 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Concern of national interest Youth.
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भाजपा के प्रदेशीय महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने करियर के साथ देशहित की चिंता भी करनी चाहिए। समाज से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवा पीढ़ी देश का भविष्य होती है,

विज्ञापन


इसलिए उन्हें अपने अंदर सकारात्मक सोच को विकसित करना चाहिए। बतौर मुख्य अतिथि अशोक कटारिया बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में किठौर रोड स्थित राघव रिजेंसी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिजरिया ने कहा कि आज देश के प्रत्येक विश्वविद्यालय, कैंपस में एबीवीपी अपनी सकारात्मक व राष्ट्रवादी विचार धारा के चलते छात्रों में लोकप्रिय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि सूबे में गुंडाराज कायम है। छात्राएं कॉलेज तक जाने से कतरा रहीं हैं। हमें अब शांत नहीं बैठना होगा, शिक्षित होने के साथ ही हमें अत्याचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठानी होगी।

वर्तमान प्रदेश की सरकार को बेदखल कर राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार बनानी होगी। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस दौरान प्रतिभाशाली 600 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन संजय कृपाल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया, कार्यक्रम के संचालक प्रशांत गौड़, युवा भाजपा नेता अभिनव त्यागी व गोलू ठाकुर ने भी युवाओं से एक जुट होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed