{"_id":"644807161f0f16fa30035587","slug":"comment-on-social-media-police-fir-hapur-news-c-30-1-90041-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद कुछ लोग नाराज हैं। ऐसे में सोशल मीडिया भी भड़ास निकाली जा रही है। मंगलवार को एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। अग्रवाल महासभा के प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फेसबुक पर मनु शर्मा नाम से बने अकाउंट से वैश्य समाज के खिलाफ गाली -गलौज का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की गई है। टिप्पणी में यह भी लिखा है कि वैश्य समाज के कुछ लोग स्वयं को भाजपा पार्टी का सर्वेसर्वा समझ रहे हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य बातें कही गई। जिसके बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में मनु शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, अग्रवाल महासभा के प्रधान ललित अग्रवाल ने बताया कि टिप्पणी की जानकारी के बाद समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।