फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Colony stealing people's anger burst.

कालोनी में चोरी से लोगों का गुस्सा फूटा

Sat, 25 Jun 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 25 Jun 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Colony stealing people's anger burst.
चोरी से लोगों का गुस्सा फूटा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास संजय विहार कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो मकानों में चोरी की घटना को लेकर यहां के वाशिंदों में जबरदस्त आक्रोश है।

विज्ञापन


शनिवार को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूद्राक्ष त्यागी के नेतृत्व में कालोनी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मौके से पकड़े गए एक चोर से पूछताछ कर घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने सीओ सिटी से मामले की जांच कराकर जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूद्राक्ष त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे कालोनी के लोगों ने एसपी को बताया कि शुक्रवार को ए ब्लॉक में रहने वाले राजेश  के मकान में चोरों ने दिनदहाड़े करीब चार लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास में रहने वाले दिनेश कुमार के घर में भी चोरी की वारदात हुई। दिनेश कुमार ने लोगों की मदद से एक चोर को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद भी अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।


इस पर एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा। इस अवसर पर विकास कुमार त्यागी, संदीप त्यागी, कुंवरपाल तोमर, आदेश त्यागी,

मनीष कुमार, सतेंद्र कुमार, पूनम शर्मा, सरोज त्यागी, अंजू त्यागी, अरुणा त्यागी, कुसुम चौधरी, मिथलेश, मोनू कालरा, पूनम त्यागी, गीता व संगीता आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed