{"_id":"679519cb08522dd0240cb8de","slug":"college-dint-upload-marks-hapur-news-c-135-1-hpr1002-119618-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : कॉलेजों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं किए आंतरिक परीक्षाओं के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : कॉलेजों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं किए आंतरिक परीक्षाओं के अंक
Sat, 25 Jan 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के बहुत से कॉलेजों ने परंपरागत/व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, जिसके कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी होगी। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को चेतावनी दी है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विषम सेमेस्टर की आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक समय से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, 27 दिसंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन बहुत से कॉलेजों ने अंक अपलोड नहीं किए। इस पर फिर से कॉलेजों को रिमाइंडर भेजते हुए अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बिना अंक अपलोड किए परिणाम घोषित करना मुमकिन नहीं है।
इसके अलावा अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण के पोर्टल पर जिले के विभिन्न कॉलेजों ने डीसीएफ एवं टीआईएफ का डाटा अपलोड नहीं किया है। दो बार कॉलेजों को रिमाइंडर दिया जा चुका है। नोडल अधिकारी प्रो.अनुज कुमार ने अधिसूचना जारी कर 21 जनवरी तक शैक्षणिक वर्ष 2023-24 का डीसीएफ एवं टीआईएफ डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इस बार कॉलेजों को कड़ी चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर अंक अपलोड करने के निर्देश
विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को पत्र जारी कर एनईपी विशेष परीक्षा बीए, बीएससी, बीकॉम वर्ष 2024 की वाह्य प्रयोगात्मक/मौखिक एवं स्किल कोर्स की सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराकर तत्काल अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
कोट -
आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा चुका है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रख इस तरह के कार्य समय से पूरे कराए जाते हैं। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।