{"_id":"573b3ced4f1c1bf12bac71ea","slug":"cold-store-had-hit-the-meter-tanprd","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में कोल्ड स्टोर पर लगा मीटर मिला टैंपर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में कोल्ड स्टोर पर लगा मीटर मिला टैंपर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर पर छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम के अफसरों ने किठौर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर पर छापा मारकर वहां लगे विद्युत मीटर को सील कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। निगम अफसरों के अनुसार मीटर टैपर्ड था। वहीं कोल्ड स्टोर संचालक का कहना है अफसरों ने उसके सामने मीटर सील नहीं किया।
विज्ञापन
बिजली निगम के अफसरों ने इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रखा है। मंगलवार को एसडीओ द्वितीय अवधेश कुमार और एसडीओ मीटर किठौर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर में लगे मीटर की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
मीटर में छेड़छाड़ का अंदेशा होने पर अफसरों ने इसकी जांच की तो मीटर टैंपर्ड मिला। कोल्ड स्टोर संचालक की मानें तो निगम अफसरों ने मीटर टैंपर्ड के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया और न ही मौके पर मीटर को सील किया जा सका।
विज्ञापन
करीब चार घंटे तक उद्यमी और निगम अफसरों के बीच गहमागहमी चलती रही। उद्यमियों के कहने पर अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने मीटर को सील करा उसे जांच के लिए लैब भिजवा दिया।