फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cm may be come on 18

Hapur News: 18 अक्तूबर को हापुड़ आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Sat, 07 Oct 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 07 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
cm may be come on 18
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम 18 अक्तूबर को पश्चिम के किसी जिले में किया जाना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके लिए शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने आनंद विहार स्थित मैदान का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ में किया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम फैसला हाईकमान को लेना है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले जन समर्थन के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। हाल ही में हुए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश भर के दिग्गजों ने भाग लिया था। अब अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम पश्चिम में ही होना है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित वोटों को साधने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके लिए भाजपा हाईकमान पश्चिम के जिलों में सही स्थान की तलाश कर रही है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने पदाधिकारियों ने आनंद विहार में वीसी आवास के पास स्थित मैदान का जायजा लिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मैदान की स्थिति देखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मैदान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। उनकी ओर से इसकी संस्तुति कर दी गई है। हालांकि इसका निरीक्षण क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसौदिया करेंगे। इसके बाद बाद हाईकमान के निर्णय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। हालांकि पूर्व में हुए सफल कार्यक्रमों को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी हापुड़ में इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के पक्षधर हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि 18 अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ हापुड़ में इस संभावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed