फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cm jansabha in sikhera

Hapur News: नौ अप्रैल को सिखेड़ा में होगी मुख्यमंत्री की जनसभा

Fri, 05 Apr 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
cm jansabha in sikhera
सिंभावली। भाजपा से गढ़-अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजकों से वार्ता भी की। सीओ ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आगमन की कोई सूचना नहीं आई है। केवल पार्टी स्तर से ही उनके कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। ताकि सीएम के आगमन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का कहना है कि सिखैड़ा में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम लगभग तय है। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed