{"_id":"677eaf9748807fb3b30e98b1","slug":"cm-go-sanvardhan-yojna-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118935-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लिए 24 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लिए 24 का चयन
Wed, 08 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लिए आए आवेदनों का बुधवार को रेंडमाइजेशन द्वारा 24 लाभार्थियों का चयन किया गया। कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में सीडीओ हिमांशु गौतम के नेतृत्व में सभी का प्रक्रिया के साथ चयन किया गया।
प्रक्रिया के लिए गठित जिला एक्जीक्यूटिव कमेटी के एमपीसी/एफपीओ के दो सदस्य, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी और आवेदन करने वाले समस्त लाभार्थी उपस्थित रहे। सीवीओ डाॅ. ओमप्रकाश ने योजना की जानकारी दी। योजना के लिए 64 में से 12 पुरुष व 12 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया। चयनित पुरुष लाभार्थियों में अंश मावी, रोबिन सिरोही, ओमपाल, लोकेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, अवधेश, प्रकाशवीर, विपेंद्र सिंह, योगेश राणा, मुकुल महाल, ऋषिपाल सैनी व शीशपाल सिंह रहे। महिला लाभार्थी शिमलेश, विमला, सर्वेश, सबाना, बबीता, लता सिरोही, रूमाल कौर, अलका, रेनू, सुमन, गंगा शर्मा व सरला देवी रहे। सीडीओ ने बताया कि यदि चयनित लाभार्थियों द्वारा योजना को तय समय में पूर्ण नहीं किया जाता है तो प्रतिक्षारत लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।