{"_id":"ecb5e893195d1083ce37382a8d52d3ba","slug":"close-to-a-fifth-of-the-school-to-23-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी के चलते कक्षा पांचवीं तक के स्कूल अब 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। रविवार को स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, हाड़ कंपाती सर्दी के कारण डीएम ने बीएसए को स्कूलों में अवकाश कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के आदेश के बाद कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को सर्दी से कुछ राहत मिल जाएगी। बीते एक सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव आया है। जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है।
ऐसे में शीत लहर ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। कड़ाके की सर्दी के चलते डीएम ने सोमवार को दो दिन के अवकाश की घोषणा की थी, जिसके बृहस्पतिवार को स्कूल खोले जाने थे।
विज्ञापन
लेकिन अब भी सर्दी का प्रकोप बरकरार है, ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम ने 23 जनवरी तक कक्षा पांचवीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इस संबंध में डीएम ने बीएसए को निर्देशित करा दिया है। बीएसए एमपी वर्मा का कहना है कि सर्दी के चलते डीएम के निर्देश के बाद कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी अब 23 जनवरी तक कर दी गई हैं।
सभी स्कूल संचालकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। अवकाश के दिनों में पांचवीं तक का कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। हालांकि इस दौरान शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहकर कार्य करेंगे।