फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Climate change children pneumonia.

मौसम में बदलाव: बच्चों को निमोनिया की शिकायत

Wed, 02 Nov 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 02 Nov 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Climate change children pneumonia.
निमोनिया की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

मौसम में बदलाव बच्चों पर भारी पड़ने लगा है। निमोनिया से पीड़ित करीब दो दर्जन बच्चे रोजाना जिला महिला चिकित्सालय में आ रहे हैं। वहीं चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों को सर्दी से बचाने व समय से उपचार दिलाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


थोड़ी लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। एक सप्ताह के अंदर मौसम में काफी बदलाव आया है, तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आलम यह है कि प्रतिदिन औसतन दो दर्जन निमोनिया से पीड़ित बच्चे कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा ने बताया कि निमोनिया बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। अभिभावक बच्चों को समय से चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराएं।

एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा का कहना है कि मौसम में बदलाव से निमोनिया का वायरस सक्रिय हो रहा है। अभिभावक बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, लक्षण दिखने पर चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed