फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Clerical mistake 'careless' CM made.

लिपिक की गलती से ‘लापरवाह’ बने सीएमओ

Mon, 12 Sep 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 12 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Clerical mistake 'careless' CM made.
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : demo pic

स्वास्थ्य विभाग के मेडिसन स्टोर में तैनात लिपिक की गलती से सीएमओ लापरवाह अफसरों की सूची में शामिल हो गए। दवाओं की उपलब्धता और बजट खर्च का ब्योरा लिपिक पोर्टल पर डालना भूल गया था। इसी का संज्ञान में लेकर शासन ने सीएमओ को लापरवाह अफसरों की सूची में डाल दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी हुई तो सीएमओ ने लिपिक को कड़ी फटकार लगाई। पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दिनों जिले में बुखार से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में शासन ने सरकारी अस्पतालों पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए करोड़ों रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है। शासन की मॉनीटरिंग के दौरान हापुड़ की दवा संबंधी रिपोर्ट नगण्य मिली थी। इसको संज्ञान में लेते हुए शासन ने सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ से जब शासन ने स्पष्टीकरण मांगा तो वह हैरत में पड़ गए क्योंकि यहां दवाओं का स्टॉक भी पर्याप्त है और पेमेंट भी कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन को अवगत करवा दिया गया है। लिपिक की लापरवाही से ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका था। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही ब्योरा अपडेट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed