फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Classes found running despite locked doors; 13 coaching centers sealed.

Hapur News: बाहर ताला, अंदर चलती मिलीं क्लास, 13 कोचिंग सेंटर सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Classes found running despite locked doors; 13 coaching centers sealed.
पिलखुवा के मोहन नगर कॉलोनी में कोचिंग सेंटर को सील करते अधिकारी।संवाद
हापुड़। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हापुड़ और पिलखुवा में 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए। इनमें से एक सेंटर पर बाहर ताला लगा था और अंदर कक्षाएं चल रही थीं। बिना सुरक्षा मानकों के लंबे समय से इन कोचिंग सेंटरों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद से जिले में भी सतर्कता बढ़ गई है। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा समेत अधिकारियों ने तीनों तहसीलों में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट और अग्निशमन उपकरणों की जांच की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई सेंटर ऐसे मिले जो बेसमेंट में संचालित थे। पिलखुवा के खेड़ा रोड स्थित पिनाका एकेडमी के बाहर ताला लटका मिला, जब ताला खुलवाया तो अंदर पढ़ाई होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने फायर एनओसी न मिलने पर एबीसी इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन बाबूगढ़, इंडियन कोचिंग सेंटर गंगा टावर, यूजपी 37 क्लासेस रेलवे रोड, नॉलेज जंक्शन लाइब्रेरी रेलवे रोड, गेम पार्लर स्पॉट टेनिस क्लब रेलवे रोड, ओम लाइब्रेरी कुचेसर चोपला, पुलकित नगर क्लासेस कुचेसर चोपला, पिनाका कोचिंग सेंटर पिलखुवा, गीता स्टडी सेंटर ग्राउंड फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, गीता स्टडी सेंटर फर्स्ट फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, रेजुलेशन कोचिंग सेंटर पिलखुवा, विपुल कोचिंग सेंटर ,टॉपर लाइब्रेरी पिलखुवा आदि संस्थाओं में अनियमितता पाने पर सील किया गया।



इन कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण

टीम द्वारा स्टूडियोज लाइब्रेरी, इंग्लिश मास्टर इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोकन इंग्लिश,नॉलेज जंक्शन लाइब्रेरी, कामाब्या कोचिंग सेंटर, विद्यार्थी क्लासेस, दा स्मार्ट स्टडी प्वाइंट बाबूगढ़ , मधुसूदन लाइब्रेरी, माइंड स्पेस लाइब्रेरी, मोहित क्लासेस, एबीसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन, नेटवर्क कंप्यूटर एजुकेशन, इंस्टिट्यूट एंड मेडिकल रिसर्च इंडियन कोचिंग सेंटर, विराज क्लासेस सेंटर, सेनरा कंप्यूटर एजुकेशन, गेम पार्लर स्पोर्ट्स क्लब रेलवे रोड, पुलकित नागर कोचिंग सेंटर कुचेसर चोपला, ओम लाइब्रेरी कुचेसर चौपला एवं गढमुक्तेश्वर में आदित्य लाइब्रेरी थाना बहादुरगढ़, महाबली लाइब्रेरी बहादुरगढ़, डीपीएस लाइब्रेरी रेलवे स्टेशन रोड, कंप्यूटर सेंटर और पिलखुवा में पिनाका कोचिंग सेंटर,गीता स्टडी सेंटर ग्राउंड फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, गीता स्टडी सेंटर फस्र्ट फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, रेजुलेशन कोचिंग सेंटर, विपुल कोचिंग सेंटर पर भी जांच की।




कोट

अग्नि सुरक्षा के उपाय पूरे किए बिना सेंटर नहीं चलने दिए जाएंगे। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। मानक अनुसार एनओसी लेकर ही सेंटरों का संचालन करें। - अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed