फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Clash between two groups following a minor dispute among children heavy stone-pelting from both sides leaves

Hapur: बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से जमकर हुआ पथराव, कई लोग घायल, देखें वीडियो

Fri, 07 Aug 2026 09:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 09:54 PM IST
सार

हापुड़ में  धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Clash between two groups following a minor dispute among children heavy stone-pelting from both sides leaves
दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में  धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की वीडियो वायरल में दोनों पक्षों के बीच पथराव दिखाई देने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन



एक पक्ष के नजरु ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी आलिम के बच्चों ने उनके पक्ष के बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आलिम पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई व विरोध करने पर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन


नजरु का कहना है कि इससे पहले भी दूसरा पक्ष उनके परिवार पर हमला कर चुका है। उस समय गांव के सभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पक्ष लगातार दबंगई दिखा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि गांव लालपुर में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed