{"_id":"57e933244f1c1b0b70573b01","slug":"city-jam-battled-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे जाम से जूझा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 26 Sep 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण के चलते शहर की यातायात व्यवस्था आए दिन धवस्त हो रही है। सोमवार को दिन निकलते ही नगर के अति व्यवस्तम चौराहों पर भारी जाम लग गया। इस दौरान कई वाहन चालकों के बीच नोकझोंक की घटनाएं भी देखने को मिली।
विज्ञापन
यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दोपहर बाद लोगों को जाम से निजात दिलाई। सोमवार सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। प्रमुख चौराहों तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, पक्का बाग,
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर अतिक्रमण के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण भारी जाम लग गया। चंद मिनटों की दूरी तय करने में चालकों को घंटों को समय लगा। स्कूली वाहन में सवार बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन
जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
जाम से निजात के लिए पुलिस कर्मी जूझते नजर आए। दोपहर बाद वाहनों का दबाव कम होने पर ही जाम से निजात मिल सकी।
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है वाहनों का अचानक दवाब बढने के कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवा दिया।