{"_id":"58c410864f1c1b0f3bdc75cf","slug":"cities-will-get-plenty-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हेंडी पर शहरवासियों को मिलेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हेंडी पर शहरवासियों को मिलेगा भरपूर पानी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 11 Mar 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : amar ujala
दुल्हेंडी पर रंगों से सराबोर होने के बाद पेयजल की किल्लत से परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर पालिका का दावा है कि शहर के 19 नलकूपों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिन स्थानों पर पेयजल की दिक्कत है,
विज्ञापन
वहां भी आपूर्ति सुचारू रखने का दावा पालिकाध्यक्ष ने किया है। सोमवार को दुल्हेंडी है और होली खेलने के बाद रंग-बिरंगे चेहरों को साफ करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि शहर में पालिका के 19 नलकूप हैं। सभी की मरम्मत कर दी गई है। बिजली जाने पर जिन नलकूपों पर जनरेटर रखे हुए हैं, उनसे सप्लाई चालू रहेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है,जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां शिकायत मिलने पर तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए। ताकि शहरवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।