फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chit will not have free travel.

अब रोडवेज की बसों में चिट पास से नहीं होगी मुफ्त यात्रा

Wed, 08 Feb 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 08 Feb 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Chit will not have free travel.
बस - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बसों में चिट पास के माध्यम से मुफ्त यात्रा करने वाले यात्रियों को झटका देने वाली खबर है। अब बसों में ऐसे पास के माध्यम से यात्रा नहीं कर सकेंगे। मुख्यालय के आदेश पर एआरएम ने चालक परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न मार्गों पर 104 बसें संचालित हैं। इन बसें में यात्रा करने वाले बहुत से यात्री ऐसे हैं, जो रोडवेज कर्मी या अन्य किसी जुगाड़ तलाश कर चिट पास बनवा लेते थे और बसों में मुफ्त यात्रा करते हैं। लेकिन अब वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यालय से एआरएम को नए आदेश प्राप्त हो गए हैं। इनमें चालकों परिचालक को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी यात्री को चिट पास द्वारा यात्रा नहीं कराई जाएं। अगर कोई चालक-परिचालक यात्रियों को यात्रा कराते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेश आते ही चिट पास द्वारा मुफ्त यात्रा कराने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही चालक परिचालकों को निर्देशित किया गया है अगर किसी ने आदेश का पालन नहीं किया तो उन्हें तुरंत सस्पेंड किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed