{"_id":"d21597a4497f7dea60457844ffb02e41","slug":"child-fell-down-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलपुर के प्रधान की बेटी कुएं में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलपुर के प्रधान की बेटी कुएं में गिरी
अमर उजाला, गढ़
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद के दौरान पैर फिसलने से मनोरंजन कर मंत्री के निजी सहायक प्रधान की पांच वर्षीय बेटी 26 फुट गहरे कुएं में गिर पड़ी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जीवित तो बचा लिया।
बहादुरगढ़ के ढोलपुर में रहने वाले ठाकुर रंधीर सिंह इस बार पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाकर प्रधान के रूप में निर्वाचित हुए हैं, जो पिछले कई वर्षों से सूबे के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान के सहायक हैं।
जिनकी पांच वर्षीय बेटी रुपांशी पड़ौसी बच्चों के साथ घर के पास खेलकूद में मस्त थी, तो अचानक पैर फिसलने से वहा मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुएं में जा गिरी।
विज्ञापन
यह मंजर देख साथ में खेलकूद कर रहे बच्चों के होश उड़ गए, जो शोर मचाते हुए रुपांशी के घर पहुंच गए। पता लगते ही मां रचना रोती बिलखती हुई मौके की तरफ दौड़ पड़ी।
शोर सुनकर आए ग्रामीण आनन फानन में रस्सी ले आए और झूले के सहारे नीचे उतरकर अथक कोशिश के बाद बच्ची को बाहर निकाल लाए। जिसे अविलंब स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया।
भाग्यवश कुएं में पानी नहीं था, अन्यथा अप्रिय घटना हो सकती थी। चिकित्सक शमशाद अली का कहना है कि बच्ची की हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है, हालांकि उसके शरीर में कई जगह चोट के साथ ही पैर की हड्डी में फ्रेक्चर भी हो गया है।
मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान का कहना है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र से जुड़े सभी कुएं के ऊपर लोहे का जाल डलवाया जाएगा, क्योंकि कुओं के खुले रहने से बच्चों के लिए हर समय गंभीर खतरा बना रहता है।