{"_id":"6925db5a59c012a3fb0640f8","slug":"child-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-118786-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत
Tue, 25 Nov 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। हाईवे पर चेक पोस्ट के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छह साल के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मृतक के माता-पिता का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्चे के दादा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बाटुपुरा निवासी गजराज ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। गजराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमरपाल सोमवार को अपने गांव से कोतवाली क्षेत्र के गांव चक की मंढैया जा रहे थे। अमरपाल के साथ बाइक पर उसकी पत्नी यादा और छह साल का बेटा अनुज भी थे। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास पलवाड़ा की तरफ से आ रहे चालक ने ट्रक को लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा, पुत्रवधू और पौता अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने गजरौला के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके पौते अनुज को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। वहीं, उनके बेटे व पुत्रवधू का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश कराई जा रही है।