फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child died

Hapur News: सांस की नली में अटका मटर का दाना, सात माह के बच्चे की मौत

Wed, 26 Feb 2025 09:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
child died
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी में मटर का दाना सांस की नली में अटकने से अनिल कुमार के सात माह के बेटे आयुष की मौत हो गई। दुधमुंहे बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अनिल कुमार मूलरूप से जनपद बदायूं के रहने वाले हैं, जो गांव ब्रह्मगढ़ी में परिवार के साथ रहकर कामकाज करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी ममता सब्जी बनाने के लिए मटर की फली छील रही थीं। इस दौरान उनके बच्चे लव, कुश आंगन में खेल रहे थे। वहीं, सात माह का आयुष अपनी मां के पास ही लेटा हुआ था। मटर छीलने के दौरान आयुष ने कुछ दाने उठाकर मुंह में डाल लिए। कुछ ही देर में उसने रोना शुरू कर दिया, उसे चुप कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कोई उपाय कारगर नहीं हुआ। चेहरा लाल होने देखकर आयुष को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच की तो बच्चे की सांस की नली में मटर का दाना अटका मिला, जिस कारण उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed