फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chief minister jansabha on 5th may

Hapur News: पांच मई को एसएसवी इंटर कालेज में होगी सीएम की जनसभा

Tue, 02 May 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 02 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
chief minister jansabha on 5th may
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को एडीजी राजीव सब्बरवाल समेत आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कालेज में जन सभा के लिए मंच, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए बनने वाले हेलीपैड, पार्किंग व उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पांच मई को दोपहर 11.50 बजे एसएसवी डिग्री कालेज में बने हेलीपेड पर उतरेगा। 11.55 बजे से कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। हापुड़ में वह 12.50 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वे मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम का संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत को बनाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल हापुड़ पहुंचे। उन्होंने डीएम प्रेरणा शर्मा एवं एसपी अभिषेक वर्मा के साथ एसएसवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed