फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chicken Pox.

जिले में पांव पसार रहा चिकन पॉक्स

Mon, 17 Apr 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 17 Apr 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Chicken Pox.
चिकन पॉक्स - फोटो : अमर उजाला

गर्मी का मौसम शुरू होते ही फिर चिकन पॉक्स बीमारी ने जिले में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। आमजन के अंधविश्वास के चलते यह बीमारी मरीजों पर भारी पड़ रही है। चिकित्सकों का मानना है कि मरीज दवाओं के इस्तेमाल से जल्द स्वस्थ हो सकता है।

विज्ञापन


लापरवाही बरतने पर यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। दरअसल, चिकन पॉक्स वायरल बीमारी है। इस बीमारी की चपेट में आने पर बुखार के साथ दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। इससे मरीज की हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों में इस बीमारी को लेकर अंधविश्वास घर कर गया है। इसके चलते यह बीमारी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अंधविश्वास के चलते लोग मरीजों को कमरे में बंद कर, उसका झाड़ फूंक शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दवा देता लोग घातक मानते हैं। जबकि स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि यह बीमारी दवाओं से तेजी से ठीक हो जाती है। स्वास्थ्य अफसरों ने इस बीमारी से बचाव के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दवाओं का स्टॉक भी उपलब्ध करा दिया गया है।

चिकित्सक डा. गौरव मित्तल का कहना है कि जिले में फिलहाल वायरल की शिकायत मिल रही है। हालांकि चिकन पॉक्स भी पांव पसार रहा है। इस बीमारी में लापरवाही के बजाय चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।


डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा का कहना है कि चिकन पॉक्स बीमारी से पीड़ित मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीज को चिकित्सक की सलाह से दवाएं दिलाएं। यह बीमारी वायरल बीमारी है, जो बहुत तेजी से फैलती है। नागरिक झाड़ फूंक की अवधारणा को त्यागे, इस रोग से निजात दिलाने के लिए विभाग में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed