फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chath pooja mahaparv

Hapur News: नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ

Fri, 24 Oct 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
chath pooja mahaparv
हापुड़। नहाय खाय के साथ आज से छठ का महापर्व शुरू हो जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व के लिए शुक्रवार को महिलाएं तैयारियों में जुटी रहीं। वहीं सामूहिक पूजन स्थल पर साफ-सफाई आदि की गई। इसके साथ ही घरों में चूल्हे भी तैयार किए गए। गंगाघाट की छठ पूजा को देखते हुए साफ-सफाई करा दी गई है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को नहाने और उसके बाद सूर्य डूबने के दौरान लौकी की सब्जी, चने की दाल और कच्चे चावल खाकर महिलाएं व्रत की शुरूआत करेंगी। वहीं, दोपहर में घरों को सजाया जाएगा। हापुड़ की मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले कुछ परिवार भी छठ पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं। धर्मेंद्र पांडेय व जितेंद्र पांडेय ने बताया कि खरना बनाने के लिए लोगों ने मिट्टी का चूल्हा बनाकर तैयार कर लिया है। चंद्रलोक कॉलोनी स्थित मंदिर के कुंड में नगर पालिका पानी के टैंक से पानी भरवा देती है। यहां पर अस्त गामी और उदय गामी सूर्यदेव को छठव्रती अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

इस प्रकार होगा चार दिवसीय महापर्व
पहले दिन व्रती महिलाएं चने की दाल, लौकी और भात प्रसाद में ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसी के साथ लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होगा। तीसरे दिन अस्तागामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन उदयगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ व्रत संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिवसीय महापर्व की जानकारी

25 अक्तूबर शनिवार - नहाय-खाय

26 अक्तूबर रविवार - खरना

27 अक्तूबर सोमवार - संध्या अर्घ्य

28 अक्तूबर मंगलवार - उषा अर्घ्य

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed