फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chants of 'Bappa' are echoing in the Ganpati pandals

Hapur News: गणपति पंडालों में गूंज रहे बप्पा के जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bappa' are echoing in the Ganpati pandals
कलक्टर गंज में गणपति पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
हापुड़। शहर में जगह जगह पंडाल और घरों में विराजे गणपति महाराज के दर्शन व आरती के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के उद्घोष से गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

आर्य नगर के लाल पार्क वाली गली में आयोजित गणपति महोत्सव में मंगलवार को सुबह का पूजन मुख्य यजमान मनीषा सिंघल ने किया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के आचार्य पंडित शिवम शुक्ला व पंडित अजय पांडेय ने पूजन को संपन्न कराया। कार्यक्रम मार्गदर्शक पंडित केसी पांडेय ने बताया कि महोत्सव के मात्र दो दिन शेष बचें है, इसलिए बप्पा का दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यूपी पुलिस निरीक्षक विनोद पांडेय व एसओजी प्रभारी सुनील सिंह भी गणपति आरती में शामिल हुए। इस मौके पर प्रेम नारायण भारद्वाज, पूनम शर्मा, ऐश्वर्या श्री पांडेय, मोक्ष शर्मा, तुषार शर्मा, शौर्य शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्टर गंज स्थित सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हरिपुर गणेश महोत्सव में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त गणपति बप्पा के दर्शन व आरती के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को होली चाइल्ड जूनियर हाई स्कूल, पंजाबी सभा के सदस्यों, विजय ठकराल, मुदित कात्यान व सौरभ गाबा के परिवार ने बप्पा की आरती व पूजन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा गणेश मंडल ने बप्पा की आरती गंगा आरती की तर्ज पर की गई। 51 ज्योति व 251 ज्योति की आरती भी की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, हापुड़ के राजा की जय से उत्सव स्थल गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने बताया कि बप्पा की विदाई को भी भव्य रूप दिया जा रहा है, विदाई उत्सव पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर बप्पा की विदाई को यादगार बनाएंगे।

वहीं सराफा बाजार के पापड़ वाली गली और श्रीनगर के गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में सजे गणपति पंडाल में भी बप्पा के पूजन, आरती और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आर्य नगर में तोताराम यादव के निवास पर विराजे गणपति की आरती और पूजन में भी भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed