{"_id":"577aa0284f1c1b6c697fa918","slug":"changing-the-transformer-blew-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंका ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर मचा बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंका ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर मचा बवाल
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़ थाने के गेट पर सोमवार को फुंका ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे जेई और बिजली कर्मियों से थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने गाली- गलौज करते हुए हाथापाई की। इससे गुस्साए बिजली कर्मियों बीच में ही काम छोड़कर वापस बिजलीघर पहुंच गए और इसकी सूचना अन्य साथियों को दी। इससे बिजली कर्मियों में रोष फैल गया। एसडीओ के नेतृत्व में जेई व बिजली कर्मियों ने मामले की शिकायत डीएसपी से करते हुए आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली कर्मियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाने के गेट पर लगा ट्रांसफार्मर एक जुलाई की दोपहर को धमाके के साथ फुंक गया था, जिससे थाना परिसर समेत डेहरा कुटी के बाजार की सप्लाई पूरी तरह ठप चल रही है। जेई भूपेंद्र कुमार कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार सुबह बिजली कर्मियों को साथ लेकर फुंका ट्रांसफार्मर उतरवाने पहुंचे तो थाने में तैनात एक कांस्टेबल वहां आ गया। उसने गाली गलौज और अभद्रता करते हुए जेई समेत बिजली कर्मियों से हाथापाई और धक्का मुक्की कर दी। कांस्टेबल की इस हरकत से बिजली कर्मियों में रोष फैल गया। उन्होंने काम बीच में ही बंद कर गढ़ डिवीजन आफिस पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना अन्य साथियों को दी। घटना से आक्रोशित बिजली कर्मी तहसील परिसर में स्थित बिजली घर पर एकत्र हो गए। एसडीओ जीपी शर्मा के नेतृत्व में जेई भूपेंद्र कुमार, महेश चंद शर्मा, संजय कुमार, नरेंद्र त्यागी, प्रदीप कुमार, रविंद्र सिंह, नेपाल, कंवरपाल, राजपाल, तेजपाल, शिवकुमार, जसवंत सिंह, राजकुमार उपाध्याय ने डीएसपी से शिकायत करते हुए आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली कर्मियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने एसडीओ को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। जांच में सामने आने पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन