{"_id":"6a284e4b8ae3e510e8068a8b","slug":"chandrabhan-tomar-panel-wins-nhm-contractual-employees-union-election-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142814-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के चुनाव में जीता चंद्रभान तोमर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के चुनाव में जीता चंद्रभान तोमर पैनल
विज्ञापन
एनएचएम के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत। स्रोत एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की हापुड़ जिला इकाई के चुनाव में मुख्य पदों पर कड़े मुकाबले में चंद्रभान तोमर के पैनल ने जीत हासिल की। चंद्रभान को अध्यक्ष और राधेश्याम को महामंत्री चुना गया।
चुनावी नतीजों में अध्यक्ष पद पर चंद्रभान तोमर, उपाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी, महामंत्री पद पर राधेश्याम यादव, संगठन मंत्री पद पर ज्योति वर्मा ने जीत हासिल की। इसके अलावा निर्विरोध रूप से जिला सचिव पद पर सुशील चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पद पर अजय मलिक, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पद पर रिशु राजपूत व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र चौहान को चुना गया।
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में चुनाव प्रभारी डॉ. नवीन रोहिल, सह-प्रभारी डॉ. मयंक एवं दीपक शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रांतीय नेतृत्व से प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र राठी और मेरठ मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी पर्यवेक्षक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने विजेता पदाधिकारियों को बधाई दी।