फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chandi mandir accused saw in unconscious behaviour

Hapur News: सीसीटीवी में असामान्य व्यवहार करता दिखा चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी

Sat, 10 Jun 2023 09:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Jun 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
chandi mandir accused saw in unconscious behaviour
हापुड़। श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी सीसीटीवी में असामान्य व्यवहार करता नजर आ रहा है। पुलिस की अभी तक की पूछताछ में किसी प्रकार की साजिश नजर नहीं आ रही है। हालांकि पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति द्वारा श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद हिंदू संगठन और समाज के लिए जमकर हंगामा किया था। दूर शाम तक यह हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए आरोपी को शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उससे सघन पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में किसी प्रकार की साजिश का खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी द्वारा मंदिर परिसर में किसी प्रकार की नारेबाजी या किसी प्रकार की धमकी भी नहीं दी गई। आरोपी की मंदिर परिसर और इसके बाद तहसील चौपला तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। जिसमें वह असामान्य व्यवहार करता जरूर नजर आया है। मंदिर के अलावा सड़क पर चलने के दौरान भी वह अजीब हरकतें करता नजर आया है। तहसील चौपला पर उसने एक खंभे के चार चक्कर लगाए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवहार के कारण पत्नी जा चुकी है छोड़कर
पुलिस ने बताया कि आरोपी अनवर पुत्र इनामुद्दीन के परिवार में उसकी पत्नी व दो बेटियां हैं। उसके इसी व्यवहार के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह छोटा-मोटा काम करता रहा है। हापुड़ के वाहन कटान के गोदामों में भी उसने मजदूरी की थी।

धार्मिक स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा
मामले को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने एहतियातन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंदिरों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिन धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं, उन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सख्त कार्रवाई की मांग
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री से बुलडोजर व एनएसए के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि घटना से हमारी आस्था पर चोट की गई है। जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि घटना से पूरा हिन्दू समाज बहुत आहत है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस तरह का कृत्य करने वाले नेे क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश की है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मांग करने वालों में ईश्वर कुमारी सिसोदिया, सुनीता शर्मा, सुधांशु गोयल, ओमप्रकाश, कटार सिंह गुर्जर, सुनीता शर्मा, मंगलसैन कंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed