{"_id":"65f877d964780dd34109fdf9","slug":"chamber-demolished-in-tehsil-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108783-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तहसील में अधिवक्ता और स्टांप विक्रेताओं के चैंबर तोड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तहसील में अधिवक्ता और स्टांप विक्रेताओं के चैंबर तोड़ने पर हंगामा
Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। तहसील परिसर में रविवार रात अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं और बैनामा लेखकों के टीन से बने चैंबर तोड़ने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। हापुड़ बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल की घोषणा करते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों हंगामे के बाद एसडीएम ने पहले जैसी स्थिति का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
रविवार की रात तहसील में वर्षों से बने कुछ अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों के चैंबरों को तोड़ दिया गया। सोमवार को सूचना मिलने पर काफी संख्या में तहसील के अधिवक्ता और स्टांप वेंडर मौके पर एकत्र हो गए। इसकी सूचना हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को दी गई। सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह, सचिव विकास त्यागी, पूर्व बार अध्यक्ष संजय कंसल, नवनीत सहलौत, पुरुषोत्तम वर्मा, अजित चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ता तहसील में पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय ले लिया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह और सचिव विकास त्यागी ने कहा कि चैंबर यहां वर्षों से बने हैं। बिना किसी सूचना या नोटिस के अचानक अधिवक्ताओं के चैंबरों को तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील प्रशासन जल्द से जल्द तोड़े गए चैंबरों का फिर से निर्माण कराएं अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम (सदर) शुभम श्रीवास्तव तहसील में पहुंचे और अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द चैंबरों को बनवा दिया जाएगा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद अधिवक्ता वापस लौट गए। एसडीएम ने बताया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों को मान लिया गया है।