{"_id":"58d93ca64f1c1bfe0a63e09e","slug":"chaitra-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या : स्याना फाटक के जाम में फंसे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या : स्याना फाटक के जाम में फंसे श्रद्धालु
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए स्याना रेलवे फाटक पर लगा जाम मुसीबत बन गया। कई ट्रेनें निकलने के कारण फाटक पर दिनभर जाम जैसे हालात रहे। वहीं गंगा में सोमवार को पहुंचे हजारों भक्तों ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
सोमवार को चैत्र अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं कई ट्रेनें निकलने के कारण स्याना रेलवे फाटक पर दिनभर जाम लगता रहा। इससे राहगीरों को खासी मुश्किल झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली-लखनऊ रेलवे रूट पर 24 घंटों में 78 से भी अधिक ट्रेनें निकलती है। जिससे कई बार फाटक बंद होता और तब जाम लग जाता है। फाटक बंद होते ही गढ़-स्याना रोड पर दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि चैत्र अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से लोगों का आगमन रविवार से शुरू हो गया था।
वहीं भीड़ के कारण धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर भक्तों से फुल गए थे। रात को आने वाले भक्तों को स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, शिवचौक, पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म पर रात बितानी पड़ी।