फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chains and pendants stolen from two women who went to the temple to worship

Hapur News: मंदिर में पूजा करने गई दो महिलाओं की चेन व लॉकेट चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chains and pendants stolen from two women who went to the temple to worship
चेन छीनने का शिकार हुई महिला।
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा स्थित प्राचीन श्री अजगर बसंती माता शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना करने गईं दो महिलाओं के गले से चोर सोने की चेन व लॉकेट चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली बुराड़ी के संतनगर निवासी दीपक त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मां सविता त्यागी का गांव बनखंडा में मायका है। सोमवार की सुबह उनकी मां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव स्थित प्राचीन श्री अजगर बसंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आईं थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे पूजा-अर्चना करते समय भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोर उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट चोरी कर ले गए। चोरी की गई चेन व लॉकेट का वजन करीब तीन तोले थे। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा बनखंडा निवासी बबली पत्नी ललित भी यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आईं थी। उनके गले से भी चोरों ने चेन साफ कर दी। इसके बाद पीड़ितों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फुटेज में पहचान कर चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed