फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CCSU: Date extended for the second time, now registration for UG admission will be done till 25

सीसीएसयू : दूसरी बार बढ़ी तिथि, अब 25 तक होगा यूजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Date extended for the second time, now registration for UG admission will be done till 25
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र अब 25 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी बार तिथि बढ़ाई गई है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया लेट होने के आसार भी हैं।

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 16 मई से शुरू हुई थी। जबकि अप्रैल में ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। सीसीएसयू ने 30 जून तक पंजीकरण पोर्टल खोला था। लेकिन कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष छात्रों के आवेदन कम रहे, इस कारण विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी।
विज्ञापन


लेकिन इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते कॉलेजों में अवकाश है। विश्वविद्यालय ने यात्रा का हवाला देते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया को अब 25 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इसके बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि इस बार कॉलेजों को ही अपने स्तर से मेरिट तैयार करनी है। यदि फिर से पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाई गई तो जुलाई के अंत में मेरिट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, 31 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया है। साथ ही बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए भी पंजीकरण पोर्टल खोला गया है।


एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीनचंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर अब 25 जुलाई कर दी है। जिन छात्रों ने पंजीकरण नहीं किया है, वह इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed